फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The team did not reach to catch the leopard, angry villagers demonstrated

बरेली के ध्यानार्थ : तेंदुआ पकड़ने नहीं पहुंची टीम, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Mar 2024 08:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 02 Mar 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
The team did not reach to catch the leopard, angry villagers demonstrated
फोटो
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
शनिवार को दोपहर बाद गांव धतरा पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों ने रोष जताया
गांव तिमनपुर में भी शुक्रवार की शाम दिखाई दिया था तेंदुआ, वीडियो हो रहा वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायतरीन (संभल)। गांव धतरा में शुक्रवार की रात फिर से तेंदुआ दिखने पर लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन वन विभाग गंभीर नहीं है। अभी तक तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कवायद नहीं की है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शनिवार को गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धतरा में 22 फरवरी को रामकुंवर सैनी के घर में तेंदुआ पकड़ा गया था। हालांकि पकड़े गए तेंदुए की मौत हो गई थी। जिसके बाद से गांव में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहा है। 27 फरवरी की रात तेंदुआ गांव निवासी विजयपाल सैनी के घर में घुस आया था। सूचना के बाद 28 फरवरी को वन विभाग की टीम गांव पहुंची तो ग्रामीण के घर के आंगन में तेंदुए के पंजों के निशान मिले थे, लेकिन टीम पंजों के निशान पुराने बताते हुए वापस लौट गई थी। जिसके बाद शुक्रवार की रात फिर से गांव में तेंदुआ घुस आया। ग्रामीणों की सूचना पर वन रेंजर अंकिता किशोर वन विभाग की टीम और पुलिस के साथ पहुंची और सर्च अभियान चलाया। तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले, लेकिन शनिवार को वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की दहशत के चलते खेतों पर जाना बंद कर दिया और शाम होते ही दरवाजे बंद कर लेते हैं। सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हैं। बच्चे और महिलाएं डरे हुए हैं।
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार की रात गांव के मंदिर के पास तेंदुआ देखा था। घर का मुख्य गेट नहीं लगा है। ऐसे में रात के समय तेंदुआ का डर लगा रहता है। रातभर नींद नहीं आती, लेकिन वन विभाग लापरवाही बरत रहा है। हादसा हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा। -वीरपाल सिंह सैनी, धतरा
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
कोट
तेंदुआ के डर की वजह से जंगल में फसलों की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। इससे फसल बर्बाद हो रही है। दोहरी मार सहनी पड़ रही है। बावजूद इसके वन विभाग उदासीन बना हुआ है। -गिरिराज सिंह यादव, धतरा
000000
कोट
उसका घर जंगल की ओर बना है। घर पर मुख्य गेट भी नहीं लगा है। शुक्रवार की रात तेंदुए दिखने के बाद पत्नी और बच्चे कमरे में सोए थे, जबकि मैंने रातभर जागकर घर की रखवाली की। वन विभाग लापरवाह बना है। -देवेंद्र सिंह सैनी, धतरा
000000
कोट
शुक्रवार की रात गांव में तेंदुआ होने की सूचना थाना पुलिस और वन विभाग को दी थी। वन विभाग की टीम काफी देर के बाद मौके पर पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। -मनोज सैनी, धतरा

वन विभाग का कहना, गांव में घूम रही मादा तेंदुआशुक्रवार की रात जो तेंदुआ गांव धतरा में दिखाई दिया है। वह मादा तेंदुआ होने की बात ग्रामीणों से वन विभाग की टीम ने कही है। पंजों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम ने पंजों के निशान देखकर बताया है कि मादा तेंदुआ होने की संभावना ज्यादा है। अब ग्रामीणों का कहना है कि 22 फरवरी को गांव धतरा में ही रेस्क्यू करने के दौरान नर तेंदुए की मौत हो गई थी।

000000000000000

गांव तिमनपुर में भी दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव तिमनपुर के बाहर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गन्ने के खेत से निकलता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी वीडियो भाकियू टिकैत गुट के संभल ब्लॉक अध्यक्ष डा. शुभम चौधरी ने बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार 16 फरवरी को देखा गया था। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी थी। टीम भी आई थी लेकिन एक दिन के बाद नहीं लौटी। बाद में अलग अलग दिन ग्रामीणों ने देखा तो फिर से सूचना वन विभाग की टीम को दी थी लेकिन ने तेंदुआ होने से इनकार किया था। अब शुक्रवार को दिखाई देने पर वीडियो बनाकर भेजा है। इसके बाद भी शनिवार को टीम गांव नहीं पहुंची। जबकि अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों पर किसान जाने से डर रहे हैं।
00000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed