फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The target is to make 200 new members at every booth: Harendra

हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखना है : हरेंद्र

Sat, 24 Aug 2024 06:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 24 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
The target is to make 200 new members at every booth: Harendra
संभल। नगर के एकता बिहार में स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को सदस्यता अभियान के संबंध में कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने हैं। मंडल एवं मोर्चा स्तर पर कार्यशाला होंगी। सभी मोर्चों व विभाग प्रकोष्ठ को भी नए सदस्य बनाने हैं। अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर, दूसरा 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। 16 से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान के लिए किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए भाजपा के हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर काॅल करके जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण अभियान है, सभी को मिलकर नए सदस्य बनाने के लिए बूथ स्तर पर जाना है। हर बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखना है। जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने प्रदेश कार्यालय लखनऊ की कार्यशाला में नए सदस्य बनाने के अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी। पदाधिकारियों को मंडल व बूथ स्तर तक जिम्मेदारी दी गई। प्रभारी ने बताया कि 8800002024 पर मिस काॅल करा सदस्यता दिलाई जा सकती है। इस दौरान डाॅ.अनामिका यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, डाॅ.नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा, चंद्रपाल सिंह, राजेश शंकर राजू, हिरदेश यादव, सुगंधा, अखिलेश खिलाड़ी, हर्ष वर्धन, कुलदीप, धीरेंद्र यादव, गुलफाम यादव, सोनू चाहल, जयपाल सिंह, देवचंद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed