फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The symbol of love and protection will be celebrated today, there will be a lot of shopping on Saturday

प्रेम और रक्षा का प्रतीक रक्षा बंधन आज , शनिवार को जमकर हुई खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
The symbol of love and protection will be celebrated today, there will be a lot of shopping on Saturday
संभल में अलग अलग डिजाइन की राखी देखतीं महिला। - फोटो : SAMBHAL
संभल। रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजारों में काफी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ राखी, मिठाई, किराना, कपड़े, ज्वैलरी की दुकानों पर नजर आई। भीड़ के चलते बाजार में जाम भी लगा रहा। रिमझिम बारिश के दौरान भी बाजार में भीड़ लगी रही। काफी समय बाद बाजार में रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह दिन सावन का आखिरी दिन होता है। रक्षा बंधन का पर्व श्रावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। और लंबी आयु की कामना करती हैं। इस पर्व को पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को बाजार में रंग-बिरंगी राखियां लोग खरीदते नजर आए। इस समय अलग अलग डिजाइन की राखियां आई हुई हैं। ब्रेसलेट सबसे ज्यादा पसंद किया गया। वहीं सराफ की दुकान से चांदी के ब्रेसलेट काफी बहनों ने खरीदे हैं। राखी की दुकानों के अलावा मिठाई व अन्य प्रतिष्ठानों पर भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। पुलिस कर्मी बाजार में जगह जगह तैनात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed