{"_id":"621bd69be53b88214d0b13e0","slug":"the-students-who-returned-home-thanked-the-government-of-india-there-was-an-atmosphere-of-happiness-in-the-family-sambhal-news-mbd4201462169","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौटे छात्रों ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया, परिजनों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौटे छात्रों ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया, परिजनों में खुशी का माहौल
विज्ञापन
संभल। यूक्रेन के ऊजहोरोद राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे संभल के छात्रों ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है। छात्रों के घर लौटने पर परिजनों में भी खुशी का माहौल है। छात्रों ने अपने हॉस्टल से हंगरी होते हुए भारत आने तक की कहानी परिजनों को बताई है। चार छात्रों के लौटने के बाद अब उन परिजनों की भी उम्मीद बंधी है जिनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वह भी सकुशल घर वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं।
रूकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद फैजान अशरफ और मोहम्मद फिरोज ने बताया कि यूक्रेन पर हुए हमले के बाद से ही ऊजहोरोद राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई थी। ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शनिवार को बस द्वारा हंगरी तक भेजा था। हंगरी में भारतीय दूतावास के अधिकारी मिले और वह एयरपोर्ट ले गए। रविवार को सुबह दस बजे फ्लाइट भारत पहुंची। छात्रों ने बताया कि उनके शहर में कोई समस्या नहीं थी लेकिन हमले को सुनकर दहशत में थे। बताया कि अभी काफी भारतीय छात्र यूक्रेन में हैं और भारत सरकार उन्हें निकालने में लगी है।
पढ़ाई के सवाल पर छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। छात्रों के घर लौटने की जानकारी पर आसपड़ोस और रिश्तेदार भी हालचाल जानने के लिए पहुंचे। इन छात्रों के साथ गांव राया बुजुर्ग निवासी अबुल बरकात और गांव सदीरनपुर निवासी साकिब भी लौटे हैं।