{"_id":"6860460f6e5a5677ab0150ff","slug":"the-strike-of-the-officials-of-the-temple-fair-trust-continued-for-the-fourth-day-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-124125-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंदिर मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंदिर मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन
बहजोई। मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला ट्रस्ट का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वंदन योजना का टेंडर निरस्त करने की मांग पर अड़े पदाधिकारियों ने पालिका के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
शनिवार को मंदिर परिसर में दिए गए धरने के दौरान पदाधिकारियों का कहना था कि वंदन योजना का टेंडर मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पर सौंदर्यीकरण करने के लिए किया गया था। बावजूद इसके पालिका की ओर से योजना की धनराशि मेला की जमीन पर लगाकर सत्संग भवन का निर्माण कर लिया गया। यह नियम विरुद्ध है। जब तक वंदन योजना का टेंडर निरस्त नहीं होता है, तब तक पदाधिकारी मंदिर परिसर में धरना जारी रखेंगे।
धरने के दौरान अवनेश सराफ, हिमांशु वाष्र्णेय, संजीव कुमार, मनोज कुमार, गौरवकांत शर्मा व राजकुमार आदि रहे। संवाद