{"_id":"642c817aabd7eb6ab3040b56","slug":"the-stray-animals-could-not-be-preserved-in-the-cow-shelter-still-stray-animals-are-roaming-on-the-streets-sambhal-news-c-15-1-106728-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गो-आश्रय स्थल में छुट्टा पशु संरक्षित नहीं हो सके, अब भी सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गो-आश्रय स्थल में छुट्टा पशु संरक्षित नहीं हो सके, अब भी सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु
विज्ञापन
संभल। छुट्टा पशु जिले में किसानों के लिए बड़ी समस्या हैं। इसके अलावा राहगीरों के लिए भी मुश्किल पैदा कर रहे हैं। जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान काफी हादसे ऐसे हुए हैं। जिसमें हादसे का कारण छुट्टा पशु रहे हैं। बड़े वाहनों की चपेट में आकर काफी संख्या में छुट्टा पशुओं की जान भी जा चुकी है। मुख्यमंत्री भी छुट्टा पशुओं को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने पहली अप्रैल तक का समय दिया था लेकिन शत प्रतिशत छुट्टा पशु आश्रय स्थल तक नहीं पहुंच सके। जिला प्रशासन का दावा है कि ब्लॉकवार छुट्टा पशुओं को संरक्षित कराया जा रहा है। जिससे सड़कों से लेकर खेत खलिहानों तक छुट्टा पशुओं से निजात मिल सके। जिले में इस समय करीब 68 गोशाला हैं। इन सभी में छुट्टा पशुओं को संरक्षित किया गया है। इसके बाद भी जिलेभर में यह पशु सड़कों से लेकर खेतों तक दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को इन पशुओं की अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की। जिसमें सामने आया कि पशुओं को सरंक्षण अभी बड़ी संख्या में होना बाकी है। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के 15 गांवों में स्थित स्थाई और अस्थाई गो आश्रय स्थल में 1227 गोवंश पशु संरक्षित हैं। जबकि काफी संख्या में पशु खेतों तक पहुंच रहे हैं। सड़कों पर भी दिखाई दे रहे हैं। यही हाल गुन्नौर, असमोली, रजपुरा, बनियाखेड़ा, बहजोई, संभल ब्लॉक क्षेत्र का है। सड़कों पर भी छुट्टा पशु घूम रहे हैं। रजपुरा ब्लॉक के गांव मोलनपुर डांडा में नंदी विहार का निर्माण कराया गया है। इसमें जिलेभर के सांड का संरक्षण किया जाना है। अभी सांड भी सड़कों पर हैं। असमोली ब्लॉक के टांडा कोठी व आसपास के गांवों में छुट्टा पशुओं की संख्या ज्यादा है। असमोली खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार का दावा है कि जो छुट्टा पशु सड़कों पर है। उनको आश्रय स्थल भेजा जाएगा।
नेशनल हाईवे से लेकर मुख्य मार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशु, बन सकते हैं हादसे का कारण चंदौसी/ गुन्नौर। चंदौसी और गुन्नौर नगर के साथ ही मुख्य मार्गों व नेशनल हाईवे पर छुट्टा पशु घूम रहे हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने गुन्नौर तहसील में ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर 25 मार्च तक छुट्टा पशु आश्रय स्थल में संरक्षि त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी इनका संरक्षण नहीं हो सका। गुन्नौर में रविवार को छुट्टा पशु के कारण ही हादसा हुआ था। बस में सवार सात लोग घायल हो गए थे। यही हाल चंदौसी तहसील क्षेत्र का है। मुरादाबाद- अलीगढ़ नेशनल हाईवे के साथ ही बदायूं मार्ग पर यह छुट्टा पशु घूम रहे हैं। खेतों में किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
भाजपा नेता ने ट्वीट कर सीएम से की गोवंशीय पशुओं को छोड़ने की शिकायत
सरायतरीन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रनवीर सिंह भाजपा सेक्टर संयोजक ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके गोवंशीय पशुओं को छोड़ने की शिकायत की है। कहा है कि कुछ लोग गोवंश पशुओं को दूध पीने के बाद छुट्टा छोड़ देते हैं। थाना प्रभारी को इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी पर कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अब मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
शासन ने नामित किए गोशालाओं के लिए नोडल अधिकारी, आज आ सकते हैं संभल
मुख्यमंत्री छुट्टा पशुओं केे संरक्षण दिए जाने के लिए काफी गंभीर हैं। जिले के लिए नोडल अधि कारी नामित किए गए हैं। वह दो से तीन दिन के दौरे में गोशालाओं का हाल जानेंगे और संरक्षण की स्थिति को परखेंगे। इसकी रिपोर्ट शासन को दी जाएगी। इसको लेकर भी जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। नोडल अधिकारी बुधवार को संभल आ सकते हैं। आने का कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है। नामित होने की जानकारी ही मिली है।
सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जहां भी छुट्टा पशु मिल रहे हैं। उन्हें गोशाला पहुंचाया जा रहा है। जहां बचे हैं उनको भी भेज दिया जाएगा। गोशालाएं पर्याप्त हैं। किसी तरह की रखरखाव के लिए भी कोई समस्या नहीं है।
कमलेश सचान, सीडीओ, संभल।