{"_id":"69d5668304d605a8440a6de2","slug":"the-storm-caused-traffic-jams-on-the-highway-due-to-fallen-trees-and-power-outages-due-to-fallen-poles-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128361-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आंधी से गिरे पेड़ों से हाईवे पर लगा जाम, खंभे गिरने से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आंधी से गिरे पेड़ों से हाईवे पर लगा जाम, खंभे गिरने से बिजली गुल
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मंगलवार की शाम आई आंधी में कई स्थानों पर सड़क किनारे पेड़ टूट कर गिर गए, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके साथ ही मकान, दुकान व कार्यालयों के बोर्ड व होर्डिंग्स हवा में झूल गए। बनियाठेर क्षेत्र में पेड़ टूटकर कार पर गिरा, जबकि इसी क्षेत्र में बाइक पर पेड़ गिरने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद थाना पुलिस ने सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके साथ ही बिजली के खंभे व तार टूटने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
मंगलवार को करीब पांच बजे आई आंधी ने विकराल रूप ले लिया। घरों की छतों पर पड़े शेड हवा में उड़ गए। इसके साथ ही मुरादाबाद व बहजोई रोड पर कई स्थानों पर आंधी के कारण पेड़ गिरने से रोड बंद हो गया। बनियाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद रोड पर ग्राम रसूलपुर कैली गांव के पास दो पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान चंदौसी से मुरादाबाद की ओर जा रही कार भी पेड़ की मोटी टहनी गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए।
इसके साथ ही इसी थाना क्षेत्र में बहजोई रोड पर ग्राम आटा के पास बाइक पर पेड़ गिरने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आंधी रुकने पर जानकारी हुई थी बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची और रोड पर पड़े पेड़ों को काटकर हटवाया। इसके बाद देर शाम यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने और पोल गिरने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसमें बनियाठेर थाना क्षेत्र में पोल गिरने से ग्राम नबावपुरा, रामनगर, करेली, आटा, कैथल, बरई, करेली की मढ़ैया सहित 16 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के आधा दर्जन गावों में भी आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक इन गांवों में आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
बनियाठेर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि आंधी में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मार्ग जाम हो गया था, जिसे पेड़ हटवाकर खुलवाया गया। थाने के मुख्य द्वार का बोर्ड भी आंधी में टूटकर नीचे आ गिरा।