{"_id":"6872bce23a898f7f510b3059","slug":"the-stone-plaque-was-installed-without-completing-the-construction-the-villagers-protested-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-124610-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निर्माण पूरा किए बगैर शिलापट्ट लगाया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निर्माण पूरा किए बगैर शिलापट्ट लगाया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बंजरपुरी में स्थित 75 मीटर गांव के मुख्य मार्ग पर क्षेत्र पंचायत निधि से नाली और इंटरलॉकिंग कार्य पूरा नहीं किया गया। अधूरे कार्य पर शिलापट्ट लगा दिया गया। बारिश में कीचड़ और गंदगी फैली तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई है। गांव के निवासी हरपाल यादव ने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि से गांव के मुख्य मार्ग पर हरपाल के घर से विनेश के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया गया था। ठेकेदार ने विनेश के घर से कार्य शुरू कराया जबकि कार्य हरपाल के घर से शुरू होना था। मौके पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और ढाई महीने पूर्व अधूरे निर्माण कार्य पर ही शिलापट्ट लगा दिया गया।
कार्य पूर्ण नहीं होने से मुख्य मार्ग पर कीचड़, गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव में पनप रहे मच्छरों से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इस दौरान रामनिवास यादव, सुनील कुमार, चंद्रपाल सिंह, अजब सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विजय पाल आदि रहे।
00000
अधूरे कार्य पर शिलापट्ट लगा देने की जानकारी नहीं है। सोमवार को मौके पर आकर मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमरजीत सिंह, बीडीओ पवांसा