फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The smell of animal bones is spreading, and breathing is also difficult.

Sambhal News: पशुओं की हड्डी से फैल रही बदबू, सांस लेने में भी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The smell of animal bones is spreading, and breathing is also difficult.
संभल। मुरादाबाद मार्ग पर पशुओं की हड्डी की वजह से दुर्गंध उठ रही है। संभल से सिरसी तक भीषण दुर्गंध का माहौल बन रहा है। ज्यादा दिक्कत सिरसी के लोगों को हो रही है, जबकि मार्ग से गुजरने वाले लोग भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुबह के वक्त भीषण बदबू आती है जबकि शाम होने पर भी ऐसे ही हालात बन जाते हैं। लोगों का कहना है कि दुर्गंध आने से बीमारी भी पनप रही हैं। कई बार तो ऐसे हालात होते हैं कि बदबू की वजह से खाना भी नहीं खाया जाता। दूसरी तरफ मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम से लेकर सिरसी तक आने जाने के दौरान लोग भी हड्डी की बदबू से परेशान हैं। लोगों को मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है।
विज्ञापन

जब हवा चलती है तो यही बदबू शहर तक आने लगती है। जिस वजह से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि हड्डी की वजह से अगर दुर्गंध फैल रही है तो इसकी जानकारी की जाएगी। हड्डी की वजह से दुर्गंध फैलाने वाले स्थान को तलाश करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed