{"_id":"5b09bfc54f1c1ba96e8b4b3b","slug":"the-skies-touched-by-the-numbers-will-now-be-in-the-steps","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकों से छू लिया आसमान अब कदमों में होगा तरक्की का जहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकों से छू लिया आसमान अब कदमों में होगा तरक्की का जहान
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 27 May 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
मनस्वी गुप्ता को मिठाई खिलाते नाना-नानी, साथ में हैं उनकी मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी की बेटी मनस्वी गुप्ता ने वह कर दिखाया है, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। मेधावी छात्रा ने जो उपलब्धि पाई है वह न केवल संभल के लिए बल्कि मुरादाबाद मंडल के लिए एक रिकार्ड है। मनस्वी ने अंकों के आसमान को छुआ है। वह इसी लगन और मेहनत से जुटी रही तो सपने साकार होंगे। साथ ही तरक्की का जहान उसके कदमों में होगा।
संभल में सीबीएसई 12 वीं का परीक्षा परिणाम अबकी बार उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर रहा। चंदौसी के चिकित्सक दंपती डा. राजीव गुप्ता और डा. सविता वार्ष्णेय की बेटी मनस्वी गुप्ता ने प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। उसने ऑल इंडिया स्तर पर चौथे स्थान पाया है। आरआरके सीनियर सेकेंड्री स्कूल चंदौसी की मनस्वी ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं। इंग्लिश और केमिस्ट्री में 99-99 अंक पाए।
बॉयोलाजी और होम साइंस में शत-प्रतिशत अंक पाए। जबकि फिजिक्स में 98 अंक पाए। संभल नगर में बाल विद्या मंदिर की तूबा ने 96.6 अंक पाए। वह अपने विद्यालय की टॉपर रहीं। सिल्वर स्टोन बहजोई और डीएवी बबराला के विद्यार्थियों ने भी सफलता का परचम फहराया है।