फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The search for rioters continues, several suspects are in custody

Sambhal News: बवालियों की तलाश जारी, कई संदिग्ध हिरासत में

Wed, 29 Jan 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 29 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The search for rioters continues, several suspects are in custody

विज्ञापन
संभल। संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस ने कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। पुलिस को शक है कि 24 नवंबर को हुए बवाल में यह लोग शामिल थे। फोटो और वीडियो के आधार पर इन लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही पूछताछ भी चल रही है। दोनों थानों की पुलिस लगातार उपद्रवियों की तलाश में लगी है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। आगजनी और पत्थरबाजी के साथ फायरिंग की थी। यह उपद्रव जामा मस्जिद पर काबू किया था तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर हमला किया था। एसपी ने बताया कि तीन स्थानों पर हुए उपद्रव के मामले में सात एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। इसमें पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज की गई थी। जबकि दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज हुई थीं। इन सभी सात एफआईआर में 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन

मालूम संभल कोतवाली में एक एफआईआर सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ भी दर्ज है। सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर उकसाने का आरोप है। हालांकि सांसद की गिरफ्तारी पर जांच पूरी होने तक रोक हाईकोर्ट द्वारा लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
उपद्रवियों की तलाश में लगातार पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। फोटो और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की तलाश जारी है। 73 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं। जो उपद्रवी वांछित चल रहे हैं। उनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed