{"_id":"69bef96ca34bca08e4021781","slug":"the-school-chalo-abhiyan-will-run-from-april-1st-sambhal-news-c-204-1-chn1001-127830-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एक अप्रैल से चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एक अप्रैल से चलेगा स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन
चंदौसी। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के दौरान बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। साथ ही, अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूल चलो अभियान को दो चरणों में संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जा सके।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय है। इनमें वर्तमान में लगभग डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन सभी विद्यालयों में एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत की जाएगी। सत्र के पहले ही दिन से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कर इसे व्यापक रूप से लागू किया जाएगा, ताकि नए बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।
अभियान की सफलता की जिम्मेदारी शिक्षकों के साथ-साथ खंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके तहत विद्यालय स्तर पर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी और घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा। छह वर्ष तक की आयु पूरी कर चुके बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाने पर विशेष जोर रहेगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूल चलो अभियान को दो चरणों में संचालित किया जाएगा। पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाए और जिले में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।