{"_id":"5a984bd04f1c1b3c718b7c1f","slug":"the-rush-on-the-death-of-the-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर भड़के लोग, ट्रैक्टर फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर भड़के लोग, ट्रैक्टर फूंका
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल के असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचौड़ा कंबोह के पास होली के दिन यानी गुरुवार देर शाम को गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राले से कुचलकर युवक की मौत हो गई। भड़के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हालात संभालने के लिए थाना पुलिस जूझी। एसडीएम, सीओ के बाद एएसपी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे। रात नौ बजे तक जाम लगा हुआ था।
थानाक्षेत्र के गांव नहरौला निवासी योगेश (19) पुत्र होमपाल सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। गुरुवार शाम को योगेश दौड़ लगाने के लिए घर से निकला। शाम 7.30 बजे जैसे ही सैदनगली-असमोली मार्ग पर गांव ऐंचौड़ा कम्बोह के पास पहुंचा। तभी गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर ट्राला आ गया। इसने योगेश को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर ट्राले के पहियों से नीचे आकर योगेश की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राले को छोड़कर चालक भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हालात देखे तो भड़क गए। ग्रामीणों ने पहले ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। इसके बाद ट्रैक्टर में आग लगा दी। मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करने लगे।
जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष राजवीर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस की सूचना पर एसडीएम राशिद अली खां, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने लगे। बाद में एएसपी पंकज पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया। अधिकारी हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दे रहे थे। रात नौ बजे तक जाम लगा हुआ था।