{"_id":"6771a79b4926443d0f09e356","slug":"the-roof-of-the-veranda-collapsed-an-elderly-couple-died-chandausi-news-c-204-1-chn1003-116382-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बरामदे की छत गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध दंपती की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बरामदे की छत गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध दंपती की जान गई
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में शनिवार की रात किसी समय घर के बरामदे के नीचे सो रहे वृद्ध दंपती के ऊपर अचानक भरभरा कर छत गिर गई। मलबे में दब कर वृद्ध दंपती शेर मोहम्मद (62) और उसकी पत्नी बनारसी (60) की मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने आनन-फानन में मलबा हटाया। दंपती चारपाई पर मृत अवस्था में मिले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। जिससे पुलिस बैरंग लौट आयी।
गांव बनियाखेड़ा निवासी शेर मोहम्मद के एक बेटा व तीन बेटी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा मोहम्मद रूम अपनी पत्नी शकीना व आठ बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। गांव में शेर मोहम्मद और उनकी पत्नी बनारसी खेती करते थे। शनिवार की रात दंपती घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। देर रात किसी समय बरामदे की बांस और मिट्टी से बनी छत भरभरा कर नीचे आ गिरी। दंपती मलबे में दब गए। सुबह साढ़े पांच बजे करीब जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो उनकी नजर मलबे पर पड़ी। ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने मलबा हटाया तो चारपाई पर दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने पुलिस और मृतक के बेटे को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी की। दोपहर करीब 12 बजे बेटा भी परिवार के साथ गांव पहुंच गया। बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिससे पुलिस बिना किसी कार्रवाई के लौट आई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की है। मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिससे पुलिस वापस लौट आई।