{"_id":"61005c048ebc3e094d754d0b","slug":"the-roof-of-the-kutcha-house-fell-due-to-rain-the-family-narrowly-survived-sambhal-news-mbd397237285","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते गिरी कच्चे मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते गिरी कच्चे मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में बारिश के चलते कच्चे मकान की छत भराभर के नीचे आ गिरी। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मलबे में दबने से किसान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण भी मौके पर जा पहुंचे और मलबे से सामान निकालने लगे।
गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी किसान सत्यवीर अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार की दोपहर तीन बजे बारिश होने पर वह अपने परिवार के साथ मकान के सामने पन्नी के नीचे बैठा हुआ था। बारिश होने के दौरान करीब शाम साढ़े पांच बजे उनके कच्चे मकान की छत तेज आवाज के साथ भरभरा कर नीचे आ गिरी।
अपनी आंखों के सामने का नजारा देख परिवार घबरा गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। छत के मलबे में दबे सामान को निकालने में किसान की मदद करने लगे। सत्यवीर ने बताया कि मलबे में दबने से चारपाई, कपड़े, अनाज, बर्तन व अन्य सामान खराब व क्षतिग्रस्त हो गए। उसने बताया कि दस दिन पूर्व ही उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया है। इसीलिए गर्मी होने पर मकान के सामने पन्नी में बैठे थे। इस कारण परिवार के लोग बच गए।