फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The roof collapsed while the farmer was draining out rainwater, and he died under the debris

Sambhal News: बारिश का पानी निकालते समय गिरी छत, दबकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The roof collapsed while the farmer was draining out rainwater, and he died under the debris
कुढ़फतेहगढ़। गांव जगदीशपुरी में सोमवार देर शाम एक कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे में दबने से किसान बृजपाल (60) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हादसे के समय बृजपाल छत पर भरे बारिश के पानी को निकालने के लिए गए थे। तभी अचानक छत गिर गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोकावास का मझरा जगदीशपुरी निवासी बृजपाल खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की सुबह गांव में तेज बारिश हुई थी। जिससे बारिश का पानी किसान के घर की बरामदे की कच्ची छत पर भर गया था। शाम के समय बृजपाल अकेला अपनी छत पर भरे पानी को निकालने के लिए गए थे। वह बारिश के पानी को निकाल ही रहे थे। उसी समय छत भरभरा कर गिर गई। जिससे किसान भी मलबे के साथ नीचे आ गिरा। छत गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई। जिससे आस पास के लोग भी आ गए और उन्होंने मलबे में दबे किसान को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए घायल किसान को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी चंद्रकली और तीन बेटे व चार बेटियों को अकेला छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed