{"_id":"68d459967c18a43f6707813b","slug":"the-road-was-dug-up-and-abandoned-not-concerned-about-the-problems-of-passersby-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123239-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क खोदकर छोड़ दी, राहगीरों की परेशानी से नहीं वास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क खोदकर छोड़ दी, राहगीरों की परेशानी से नहीं वास्ता
विज्ञापन
चंदौसी के कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर उखड़ी सड़क से गुजरते लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
चंदौसी। कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर आधी अधूरी बनी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इस सड़क से गुजरें तो सावधान रहें। निर्माण से वंचित रह गई सड़क में गहरे गड्ढे होने से आए दिन वाहन पलट जाते हैं। वहीं, जाम में फंस कर लोग परेशान हो रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि बस में सफर के दौरान फाटक पर अधूरी सड़क के गड्ढों में वाहन निकलने में दिक्कत होती तो वहीं धूल भी उड़ती है। इससे लगता है राहगीरों की परेशानी से संबंधित विभागों को कोई वास्ता ही नहीं है।
बता दें कि कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक से मुरादाबाद, बदायूं की ओर से आने वाली रोडवेज बस व माल वाहन इसी मार्ग से शहर में प्रवेश करते हैं। फाटक के पार तहसील व कई स्कूल भी हैं। जिससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है। पिछले एक वर्ष से मंडी समिति रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। जिससे शहर में आने जाने का एक मात्र कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक ही है।
नगर पालिका ने यहां जाम से निजात दिलाने के लिए पिछले महीनों में अतिक्रमण अभियान चला कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया था। करीब 30 लाख की लागत से 50 मीटर की सड़क बननी है। अप्रैल माह तक कब्रिस्तान के बाहर ही सड़क का निर्माण हो सका। इसके बाद रेलवे का केबिन हटना था लेकिन केबिन नहीं हटा। जिससे अप्रैल माह में ही आधी सड़क निर्माण से वंचित रह गई और तब ही से निर्माण कार्य रुका हुआ है। जिससे बनने से रह गई सड़क के हिस्से में गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन वाहन पलटते रहते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
बोले यात्री
मेरा रोजाना मुरादाबाद आना जाना रहता है। मैं रोडवेज बस से सफर करता हूं। कब्रिस्तान के नजदीक सड़क फाटक की सड़क नहीं बनने से गड्ढों की वजह से बस में धूल उड़ कर आती है। वहीं अधिकांश समय जाम लगा रहता है। जिससे यहां से निकलने में ही आधा घंटा बीत जाता है और मंजिल तक पहुंचने में देरी हो जाती है।
-मोहम्मद अकरम
-- -- -- --
मेरा भी मुरादाबाद और बदायूं आना जाना रहता है। कब्रिस्तान के नजदीक फाटक की अधूरी सड़क से काफी परेशानी होती है। चाहें निजी वाहन से जाएं या बस से। अधिकांश समय यहां जाम मिलता है। जाम खुलने पर भी रास्ता साफ होने में काफी समय लग जाता है। सड़क निर्माण जल्द कराया जाए।
-विवेक कुमार शर्मा, यात्री
-- -- -- -- -- --
सड़क निर्माण न होने से सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो सका है। जिससे फाटक बंद होने पर जाम लग जाता है। जाम खुलने के बाद भी वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। ऐसे में यात्री भी परेशान होते हैं। गंतव्य तक देरी से बस के पहुंचने से चक्कर काट दिया जाता है। सड़क निर्माण जल्द होना चाहिए।
-रूपेंद्र, परिचालक
-- -- -- -- -
मेरा चूड़ी का व्यापार है। आए दिन मुझे फिरोजाबाद, मुरादाबाद जाना आना रहता है। कांच की चूड़ी का सामान लाने के दौरान फाटक से गुजरने में दिक्कत होती है। प्रशासन को चाहिए कि सड़क निर्माण जल्द कराए। सड़क चौड़ीकरण होने से काफी हद तक यहां जाम से राहत मिलेगी।
-अतीक अहमद, यात्री