{"_id":"67c35b2312874d39340fe224","slug":"the-road-from-mithanpur-to-sankara-ghat-bridge-will-be-constructed-at-a-cost-of-417-crores-sambhal-news-c-204-1-chn1002-118052-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 4.17 करोड़ की लागत से बनेगी मिठनपुर से सांकरा घाट पुल तक की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 4.17 करोड़ की लागत से बनेगी मिठनपुर से सांकरा घाट पुल तक की सड़क
Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
जुनावई।
मिठनपुर से सांकरा घाट पुल तक की सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण को स्वीकृति मिल गई है। करीब 4.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा होगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जुनावई के मिठनपुर से सांकरा घाट पुल तक की 1800 मीटर लंबी सड़क काफी समय से लोगों को परेशानी का सबब बनी है। कई स्थान पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बीते दिनों गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह ने शासन से मिठनपुर से सांकरा घाट पुल तक की सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की थी। जिसका संज्ञान शासन ने लिया। अब शासन ने सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण को स्वीकृति दे दी। करीब 4.17 करोड़ रुपये धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मिठनपुर मार्ग से काफी लोग अलीगढ़ जाने के लिए शॉर्टकट के रूप में उपयोग करते हैं। दिनभर में हजारों लोगों का इधर से आवागमन होता है।