{"_id":"621e713198cb4e7b7c76f9e4","slug":"the-rigging-in-the-development-works-of-27-gram-panchayats-could-not-be-investigated-sambhal-news-mbd4203384170","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में हुई हेराफेरी की नहीं हो सकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में हुई हेराफेरी की नहीं हो सकी जांच
विज्ञापन
बीते ग्राम प्रधानों के कार्यकाल के दौरान 27 गांवों में हुए विकास कार्यों में की गई हेराफेरी की शिकायतों पर अभी तक जांच अधिकारियों ने अमल नहीं किया है। हालांकि शिकायतों की जांच के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी नियुक्त किए थे। अब मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जांच अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
संभल ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारतल मदापुर, मोहम्मदपुर कढ़ेरा, कुरकावली, हिसामपुर, असमोली ब्लॉक की शाहपुर डसर, गरवारा, तुर्तीपुर इनायतपुर, इटायला माफी, पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ऐंचोली, भवानीपुर, अफजलपुर डरौली, खानपुर सराय उर्फ आलमपुर, अमावती कुतुबपुर, बहजोई की अकबरपुर, रजपुरा की सिंहावली, बनियाखेड़ा की अकबरपुर चितौरी, अकरौली, नेहटा, गुन्नौर की ईसमपुर डांडा, फत्तेहपुर मझरा गुन्नौर हीरापुर, मुडैना, जुनावई की रामनगर टप्पा वैश्य, गनुपुरा, हैदराबाद, लाबर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में हेराफेरी करने की शिकायतें जिलाधिकारी से की गई थीं।
अब सीडीओ उमेश कुमार त्यागी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जांच अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच आख्या सौंपने के निर्देश दिए हैं।
जिले की 27 ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों में घपलेबाजी की जांचें लंबित हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया, लेकिन जांच नहीं कर पाए। अब फिर से जांच के निर्देश दिए हैं। यदि इसमें अब भी लापरवाही रही तो जिलाधिकारी के माध्यम से अगली कार्रवाई होगी। उमेश कुमार त्यागी, सीडीओ, संभल।