फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The relatives are expressing the suspicion of murder regarding the death of the elderly

बुजुर्ग की मौत को लेकर परिजन जता रहे हत्या का अंदेशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The relatives are expressing the suspicion of murder regarding the death of the elderly
बहजोई। बीते दिनों बमनेटा रोड पर मिले बुजुर्ग के शव को लेकर परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले में मृतक के बेटे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बीती 27 दिसंबर 2021 को सुबह गांव बमनेटा रोड पर मिले बुजुर्ग के शव की शिनाख्त ई-रिक्शा चालक तेजपाल पुत्र हेमराज (58) निवासी गांव रंपुरा कोतवाली बहजोई के तौर पर हुई थी। मृतक के बेटे ताराचंद की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसके पिता बीती 26 दिसंबर 2021 को दोपहर में वह घर से ई-रिक्शा चलाने के लिए निकले थे। जब देर रात होने पर भी वह घर नहीं आए। तो आसपास तलाश की। रिश्तेदारियों में भी जानकारी ली, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह कुछ लोगों से जानकारी मिली थी, कि उसके पिता का का शव बमनेटा रोड पर पड़ा हुआ है। वहीं पुलिस की ओर से बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना का कहना है कि मृतक के बेटे की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed