फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The rejuvenation team inspected the CHC and checked the arrangements

Sambhal News: कायाकल्प टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

Sun, 02 Feb 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The rejuvenation team inspected the CHC and checked the arrangements
चंदौसी।
विज्ञापन

कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत राज्य से नामित टीम ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान कायाकल्प की तीन सदस्य टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, एक्सरे, दवा भंडार ग्रह और पैथोलॉजी लैब के अलावा उपस्थिति रजिस्टर को बारीकी से देखा। सीएचसी में साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और रखरखाव की जांच की। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए।
शनिवार को कायाकल्प की तीन सदस्य टीम ने सीएचसी का फाइनल एक्सटर्नल असेसमेंट निरीक्षण किया। टीम में रामपुर जिला अस्पताल के डॉ. प्रशांत कुमार, मुरादाबाद जिला अस्पताल के डॉ. आरिफ और लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ के डॉ. विनोद कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान सीएचसी के चिकित्सक सहित स्वास्थ्यकर्मी यूनीफॉर्म पहने रहे। कायाकल्प की तीन सदस्य टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवा भंडार कक्ष, पैथोलॉजी लैब, चिकित्साधिकारी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष आदि वार्डों को देखा। कायाकल्प की टीम ने सीएचसी के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को इमरजेंसी दवाओं को रखने, टीकाकरण सभी स्थानों पर यूजर्स मैनुअल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रसूताओं से भोजन के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई। वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सीएचसी की व्यवस्थाओं को जाना। इसके अलावा टीम द्वारा सीएचसी के कायाकल्प अवार्ड योजना से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। टीम को सीएचसी के सभी वार्ड मानक के अनुसार सही मिले। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह, डाॅ. सारिका अग्रवाल, फार्मासिस्ट संजय मौर्य, महेश कुमार, हेमेशनाथ, अर्पित सोलंकी, गिरीराज किशोर, शिवराज, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

चंदौसी। ब्लाॅक बनियाखेड़ा के सभागार में शनिवार को सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व सीएमओ तरुण पाठक ने एएनएम और सीएचओ की एक बैठक ली। जिसमें एएनएम और सीएचओ को जरूरी दिशा- निर्देश दिए। सीडीओ ने उन्हें बताया कि गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण किया जाए। साथ ही उनकी समय- समय पर जांच भी की जाए। यदि कोई सीएचओ व एएनएम इन कार्यों में लापरवाही बरतती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को दे। वहीं सीएचसी में चल रहे 12 दिवसीय एएनएन प्रशिक्षण पर सीडीओ व सीएमओ ने एएनएम को प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र दिए। इस अवसर पर बीडीओ कमल कान्त सिंह, चिकित्सा अधीक्षक नरौली डॉ. विश्वास अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक चंदौसी हरवेंद्र सिंह, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article