फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The procession took out in Hatim Sarai, the tableaux were the center of attraction

हातिम सराय में निकली शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The procession took out in Hatim Sarai, the tableaux were the center of attraction
The procession took out in Hatim Sarai, the tableaux were the center of attraction - फोटो : SAMBHAL
नगर के मोहल्ला हातिम सराय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सोमवार को फूलडोल शोभायात्रा निकाली गई, जो निर्धारित मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को हातिम सराय स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा फूलडोल शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पंकज गुप्ता, संजय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर आरती करके किया। फूलडोल शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नहर, कटरा बाजार, मोहन तालाब, हातिम सराय, सोतीपुरा, रेलवे स्टेशन रोड से होकर वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में एटा की स्वचलित झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। इसके अलावा हल्लू सराय का श्री महावीर सुदर्शन चक्र अखाड़ा, चांदपुर का वाल्मीकी अखाड़ा व कलाकारों ने सुंदर नृत्य कर दर्शकों को मनमोहित किया।
विज्ञापन

वहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। लोगों ने पुष्पवर्षा कर फूलडोल शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान मनोज गुप्ता, कुशल गुप्ता, प्रतीक, नरेश दिवाकर, चमन लाल अरोड़ा, गंगा विशन, प्रदीप श्रीमाली, राहुल, नितिन, आदित्य, अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed