फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The procession did not reach the bride's house due to non-receipt of dowry

दहेज नहीं मिलने पर लापता हुआ दूल्हा, नहीं पहुंची बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The procession did not reach the bride's house due to non-receipt of dowry
संभल। दहेज में महंगी बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर दूल्हा अपने घर से गायब हो गया। बरात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचा। बरात की सारी तैयारियां धरी रह गईं। लड़की पक्ष के लोगों ने संपर्क किया तो लड़के पक्ष ने बताया कि दूल्हा कहीं चला गया है और वह नहीं मिल रहा है। रात भर दूल्हे की तलाश की लेकिन दूल्हा नहीं मिला। अब दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कुछ जिम्मेदार लोग समझौता कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी की बरात संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव सैफखां सराय से आनी थी। बरात शाम तक पहुंचने का आश्वासन दिया गया था लेकिन देर रात तक बरात नहीं पहुंची। जब दुल्हन पक्ष ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि दूल्हा कहीं भाग गया है। इस पर खलबली मच गई। जो इंतजाम बरात के लिए किए गए थे, वह धरे रह गए। खुशियां गम में बदल गईं। देर रात तक दूल्हा की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

दुल्हन के परिजनों का कहना है कि महंगी बाइक और दो लाख रुपये की मांग की थी लेकिन जब मांग नहीं मानी तो बरात नहीं आई। दूल्हा पक्ष का कहना है कि दूल्हा की मर्जी नहीं थी, इसलिए वह भाग गया। हयातनगर थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम तक कार्रवाई नहीं की। हयातनगर इंस्पेक्टर कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग समझौता कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed