फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The process of appointment of health friends in the district should be expedited: DM

जिले में आरोग्य मित्रों की नियुक्ति की प्रक्रिया में लाई जाए तेजी: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The process of appointment of health friends in the district should be expedited: DM
जिले में आरोग्य मित्रों की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति बढ़ाई जाए। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण पूरा कराया जाए। आयुष्मान कार्ड प्रभारी अधिकारी सभी पंचायत सहायकों से समंवय बनाते हुए प्रगति के बावत जानकारी लेते रहें। सीएचओ व बीसीपीएम को आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य तय किया जाए। साथ ही प्रत्येक सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट डीएम दफ्तर उपलब्ध कराई जाए। होम विजिट का कार्य न करने वाली आशाओं का प्रभारी की ओर से क्लस्टर बनाकर बैठक कराई जाए। हीमोग्लोबिन व यूरिन टेस्ट शत प्रतिशत किए जाएं। सेंटर पर संबंधित किट व वजन मशीन की उपलब्धता भी रहे। नोडल अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहें। डीएम ने कहा कि किसी भी हादसे के बाद रात के समय शव पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचता है, तो अगले दिन जल्द से जल्द शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। सीडीओ कमलेश सचान व सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई व डॉ. कुलदीप कुमार आदिम, डीआईओ बृजेश कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed