{"_id":"69ced70b2d2578dbfb0d4735","slug":"the-problem-of-infection-in-children-is-increasing-due-to-change-in-weather-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128198-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मौसम में बदलाव से बढ़ रही बच्चों में संक्रमण की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मौसम में बदलाव से बढ़ रही बच्चों में संक्रमण की समस्या
विज्ञापन
चंदौसी। कभी गर्मी कभी बरसात और सुबह शाम ठंडी हवा चलने से मौसम स्थिर नहीं हो पा रहा है, इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में सर्दी-जुकाम के साथ ही गले में संक्रमण की समस्या के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सीएचसी में इस तरह के डेढ़ से दो सौ मरीज रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर संख्या दस साल तक के बच्चों की है।
सर्दी के बाद गर्मी का मौसम शुरू हुआ तो तेज धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तीन दिन पहले अचानक हुई बरसात से मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने से ठंडक हो गई। सर्दी और गर्मी का असर सेहत पर पड़ने से बीमारियों ने दस्तक दी और अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। फिलहाल सर्दी-जुकाम की समस्या के साथ ही टांसिल के मरीज बढ़ गए हैं।
चिकित्सक दवा के साथ ही ठंडी चीजों के परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे मौसम में ठंडी चीजों का सेवन करने से गलसुआ यानी टांसिल की बीमारी उन्हें अपनी चपेट में ले रही है। सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में सर्दी-जुकाम के साथ ही टांसिल के मरीज रोजाना सीएचसी आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।