{"_id":"6799354428469d3c2f0d5a1c","slug":"the-prisoner-who-came-for-the-hearing-fainted-and-fell-down-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117179-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तारीख पर आया कैदी चक्कर खाकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तारीख पर आया कैदी चक्कर खाकर गिरा
Wed, 29 Jan 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे करीब तारीख पर आया कैदी नन्हे निवासी असमोली थाना संभल बैरक में चक्कर खाकर गिर गया। इससे उसके सिर पर चोट लग गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे सीएचसी लेकर आए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे जिला न्यायालय परिसर ले गए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि नन्हे चाकू रखने के मामले में बीते करीब छह दिन से जेल में बंद है। तारीख पर आने पर वह जिला न्यायालय परिसर स्थित बैरक में चक्कर खाकर गिरने से घायल हो गया।
विज्ञापन