{"_id":"6a0783cef32beb1a81096758","slug":"the-powers-of-the-head-of-akarauli-were-seized-for-irregularities-in-development-works-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129307-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर अकरौली के प्रधान के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर अकरौली के प्रधान के अधिकार सीज
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत अकरौली के प्रधान सलीम खान उर्फ भूरे अली के अधिकार सीज कर दिए गए हैं। विकास कार्याें के नाम पर अनियमितताएं बरतने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई हुई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है।
ब्लॉक बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत अकरौली में मझरा गोपालपुर शामिल है। अकरौली की 12 से 14 हजार की आबादी और गोपालपुर की करीब 3500 की आबादी है। दोनों गांव में करीब 5500 वोट हैं। दोनों गांव में विकास कार्यों को कागज पर तो दर्शा दिया गया लेकिन धरातल पर कार्य नहीं मिले। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान पर आरोप है कि ग्राम प्रधान ने साप्ताहिक बाजार का प्रस्ताव नहीं दिया और बाजार लग रहा था।
वहीं ग्राम प्रधान ने कागजों में दोनों गांव में सफाई कार्य पूरे कर दिए, लेकिन उनकी वीडियोग्राफी नहीं कराई। वहीं पंचायत भवन में हैंडपंप रीबोर होना था। ग्राम प्रधान ने कागजों में हैंडपंप रीबोर होने की खानापूर्ति कर दी। ब्लॉक की टीम ने जब मौके पर पहुंच कर जांच की तो ना तो हैंडपंप रीबोर हुआ मिला और न ही अन्य कार्य सही पाए गए। एडीओ पंचायत नीरज कुमार ने बताया कि अनियमितताएं बरतने पर अकरौली के ग्राम प्रधान सलीम खान उर्फ भूरे अली के अधिकार सीज कर दिए गए हैं।