फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The power supply of eight blocks including the city was disrupted due to rain

हवा के साथ बारिश से संभल शहर और आठ ब्लाक के देहात की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The power supply of eight blocks including the city was disrupted due to rain
चंदौसी (संभल)। जनपद में रविवार को हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से संभल शहर सहित आठ ब्लॉकों के देहात क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। शाम के समय बारिश बंद होने पर संभल नगर की आपूर्ति 14 घंटे बाद सुचारु की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग करने में लगे रहे। रविवार को देर रात तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार/रविवार की रात हवा के साथ बारिश से कई जगह विद्युत लाइनों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गई। विद्युत लाइनों में अर्थिंग के चलते संभल नगर, असमोली, सिरसी क्षेत्र की बिजली सुबह करीब चार बजे ठप हो गई। दोपहर के समय फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र पवांसा, नरौली, कुढ़फतेहगढ़, बनियाठेर, चंदौसी देहात, धनारी, गुन्नौर देहात, जुनावई क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे बारिश हल्की हुई। जिसके बाद बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग के लिए निकले। संभल नगर में पेट्रोलिंग कर कर्मचारियों ने शाम करीब छह बजे आपूर्ति सुचारु कराई। इस दौरान संभल शहर की बिजली की 14 घंटे बाधित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कर्मचारी विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग में लगे रहे। जगह-जगह से लाइनों पर गिरी पेड़ों की टहनियों को हटाने का काम किया गया। रविवार को शाम सात बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत लाइनों में ब्रेकडाउन की सूचना नहीं है। संभल नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश और हवा से अर्थिंग की समस्या है। संभल नगर की आपूर्ति सुचारु करा दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग के बाद ही आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी। बारिश के बाद करंट उतरने का खतरा रहता है, इस कारण सावधानी बरती जा रही है।
अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed