फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The pond was searched for five hours on the discussion of the drowning of the teenager

किशोर के डूबने की चर्चा पर पांच घंटे तक तालाब खंगाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The pond was searched for five hours on the discussion of the drowning of the teenager
किशोर के तालाब में डूबने की चर्चा पर पांच घंटे तक तालाब खंगाला गया लेकिन इस दौरान किशोर नहीं मिला।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे चितौरा रोड स्थित एक तालाब में गिहार मोहल्ला के एक किशोर के डूबने की चर्चा हुई। इससे तालाब के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। दरोगा जमील अहमद के मुताबिक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो देखा कि तालाब के आसपास लोगों की भीड़ लगी है। मौके पर जानकारी मिली कि एक 12 वर्षीय बालक ने किशोर को तालाब में डूबते देखा है। बालक से जानकारी ली गई तो वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। उन्होंने बताया कि पहले कुछ स्थानीय लोगों ने तालाब में उतरकर किशोर की तलाश की लेकिन किशोर का पता नहीं चला। बाद में देर शाम साढ़े आठ बजे गोताखोर बुलाकर किशोर की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। अब मंगलवार को दूसरे माध्यम से किशोर की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed