{"_id":"6a1b4ee440cc717cc209c207","slug":"the-polytechnic-joint-entrance-examination-will-be-held-in-three-shifts-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129696-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन पालियों में होगी पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन पालियों में होगी पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
चंदौसी। पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी जेईई) दो से नौ जून तक आयोजित की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा के लिए जिले से करीब 2700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनका आसपास के जिलों में सेंटर बनाया गया है। जिले में एकमात्र चंदौसी के राजकीय पॉलीटेक्निक को केंद्र बनाया गया है, जहां 741 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेशपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
चंदौसी के बदायूं रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में दो से नौ जून तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) माध्यम से तीन पालियों में कराई जाएगी। केंद्र पर कुल 741 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें वे अपने पंजीकरण विवरण के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिषद की ओर से ऑनलाइन मॉक टेस्ट की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे परीक्षा प्रक्रिया को समझ सकें।
परीक्षा को लेकर केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक की एचओडी वरश्री गंगवार ने बताया कि जिले में राजकीय पॉलीटेक्निक को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 741 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।