{"_id":"6a497306122159cdf6072b74","slug":"the-police-have-written-a-letter-to-the-cmo-to-ascertain-the-facts-regarding-the-carpenters-medical-treatment-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-137293-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कारपेंटर के इलाज की हकीकत जानने के लिए पुलिस ने लिखा सीएमओ को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कारपेंटर के इलाज की हकीकत जानने के लिए पुलिस ने लिखा सीएमओ को पत्र
विज्ञापन
बहजोई। हाईवे किनारे अचलपुर के निकट स्थित निजी ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मोहल्ला चितौरा रोड निवासी कारपेंटर खुशी मोहम्मद की मौत के मामले में पुलिस ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से सीएमओ दफ्तर के लिए पत्र लिखा है। इसमें पुलिस की ओर से सीएमओ से समिति बनाकर ट्राॅमा सेंटर में कारपेंटर के इलाज के दौरान हुई गतिविधियों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।
बीती एक जुलाई को दोपहर बाद ट्राॅमा सेंटर में हुए ऑपरेशन के बाद खुशी मोहम्मद की हालत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद खुशी मोहम्मद ने दम तोड़ दिया था। इस पर परिजनों की ओर से ट्राॅमा सेंटर में हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाए हुए परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी। साथ ही, खुशी मोहम्मद की मौत का कारण जानने के लिए परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।
पोस्टमार्टम के बाद मृतक कारपेंटर के लिवर व हार्ट को फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट व सीएमओ दफ्तर से आख्या मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि खुशी मोहम्मद की मौत के मामले में सीएमओ दफ्तर को पत्र लिखा गया है। उच्चाधिकारियों के माध्यम से भेजे जाने वाले पत्र में इलाज के दौरान की पूरी प्रक्रिया की आख्या मांगी गई है।