फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The plaster of the school's ceiling fell, 50 children survived

विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, 50 बच्चे बाल-बाल बचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The plaster of the school's ceiling fell, 50 children survived
शनिवार को बेनीपुर चक गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के लेंटर का प्लास्टर टूटकर कमरे में गिर गया। इस दौरान कक्षा में पढ़ाई कर रही छात्रा दीक्षा के हाथ पर मलबा गिरने से उसकी दो अंगुलियों में फैक्चर हो गया। छात्रा का निजी चिकित्सक से उपचार कराकर उसे घर भेज दिया गया। वहीं विद्यालय में पढ़ाई कर रहे करीब 50 बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेनीपुर चक में कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को 45-50 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जबकि कुल पंजीकृत बच्चे 250 हैं। स्कूल में पढ़ाई चल रही थी तभी दोपहर में एक कक्ष, जिसमें 10 से अधिक बच्चे बैठे थे, इसके लेंटर का प्लास्टर टूटकर गिर गया। कक्ष में बैठी कक्षा एक की छात्रा दीक्षा के दाएं हाथ पर प्लास्टर का मलबा गिर पड़ा। इससे उसकी दो अंगुलियों में फैक्चर हो गया। छात्रा का निजी चिकित्सक के पास उपचार कराकर उसे घर भेज दिया गया। इंचार्ज अध्यापिका उजमा अजमल का कहना है कि छात्रा को हल्की मामूली चोट आई है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह का कहना है कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। संबंधित स्कूल के इंचार्ज अध्यापक से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed