फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The pilgrimage sites will be improved and roads will also be constructed.

Sambhal News: संवरेंगे तीर्थ और सड़कों का निर्माण भी होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The pilgrimage sites will be improved and roads will also be constructed.
संभल। 68 तीर्थ और 19 कूपों की नगरी संभल में जहां तीन तीर्थों को संवारा जाना है। साथ ही सड़क, नाला निर्माण सहित कई विकास कार्य कराए जाएंगे। करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों से शहर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शहर में कई तीर्थों के सौंदर्यीकरण को लेकर काम चल रहा है जबकि वंदन योजना के तहत तीर्थों पर काम होना है। इनमें हल्लू सराय के यमतीर्थ, आलम सराय में स्थित पिशाचमोचन और तिवारी सराय में स्थित पाप मोचन तीर्थ शामिल हैं।
विज्ञापन

इन तीर्थों पर होने वाले विकास कार्यों पर 2.83 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। सूर्यकुंड तीर्थ पर 50 लाख रुपये की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में नगर पालिका 1.69 करोड़ रुपये का बजट खर्च करेगी। जिसमें 100 स्ट्रीट फूड हब सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। जिससे लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे और उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल, पथ प्रकाश का होगा काम
संभल। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में तमाम विकास कार्य कराए जाने हैं। इनमें सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण होगा। फुटपाथ का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पेयजल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। कूपों का सौंदर्यीकरण होगा। कायाकल्प के तहत स्कूलों में काम कराया जाएगा। इस कार्य पर 10 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग में 10 करोड़ रुपये के बजट से भी सड़क, नाली, पथ प्रकाश, इंटरलॉकिंग, फुटपाथ निर्माण आदि के कार्य होंगे। नालों के निर्माण में दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed