फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The path of the Kanwariyas is difficult, there are potholes and pebbles at every step

Sambhal News: कांवड़ियाें की राह मुश्किल,पग-पग गड्ढे और कंकड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The path of the Kanwariyas is difficult, there are potholes and pebbles at every step
संभल। सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने के शुरू होते ही कांवड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पहले सोमवार तक यह जत्थे जल लेकर लौटेंगे। इस बार कांवड़ियों की राह मुश्किल दिखती नजर आ रही है। कारण जिले में शिवालयों तक पहुंचने वाले मार्ग गड्ढों और कंकड़ों से भी पड़ी हैं। कई शिवालयों पर कीचड़ के बीच से भी कांवड़ियों को गुजरना पड़ेगा। प्राचीन शिवालयों के रास्ते भी कीचड़ और जलभराव से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन




जिले में कांवड़ियों के प्रवेश के छह प्रमुख मार्ग हैं। इसमें सबसे ज्यादा आवाजाही असमोली-संभल मार्ग पर रहती है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने वाले जत्थे इसी मार्ग से होकर लौटते हैं। इसके अलावा राजघाट से भी कांवड़ियों के जत्थों की संख्या काफी रहती है। इन सभी प्रवेश करने वाले मार्ग पर गड्ढों की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश का कहना है कि कांवड़ियों के गुजरने वाले जिले में 16 मार्ग हैं। इन सभी को चार जुलाई तक दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000



शिवालयों को जाने वाले मार्ग बदहाल

गांव गुमसानी में स्थित प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर की सड़क कच्ची है। मामूली बारिश के बाद ही कीचड़ की स्थिति बन गई है। ऐसे में कांवड़ियों के जत्थे इसी सड़क से होकर गुजरेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल यही स्थिति बन जाती है। सुधार के लिए प्रशासन के अधिकारियों से कई बार कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। सावन में कांवड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



0000000000

ताजिये के जुलूस मार्ग के गड्ढे भी भरे जाएंगे



शहर से लेकर गांव तक 343 स्थानों पर ताजिए निकाले जाएंगे। शहरी क्षेत्र में ताजिए जिन मार्गों से होकर गुजरेंगे। वहां भी गड्ढे भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा लटके हुए तार भी दुरूस्त कराए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं। जिससे जुलूस के दौरान कोई असुविधा न हो। मालूम हो मोहर्रम के ताजिए 6 जुलाई को निकाले जाने हैं।


0000000000000



900 लोग पाबंद, अभी और चिह्नित किए जा रहे

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाना पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में संभल में 900 लोग पाबंद किए गए हैं। साथ ही ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं, इनसे माहौल खराब होने का अंदेशा है, उनको भी पाबंद किया जाएगा। त्योहारों को लेकर सभी को अलर्ट किया गया है। पांच सुपर जोन, 15 जोन में जिला बांटा गया है। पीस कमेटी की बैठक कर भी शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed