{"_id":"668f211ba77e14dfe20a80a4","slug":"the-park-should-become-a-place-for-vehicle-parking-and-stray-animals-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-112178-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वाहनों की पार्किंग और छुट्टा पशुओं का अड्डा बनें पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वाहनों की पार्किंग और छुट्टा पशुओं का अड्डा बनें पार्क
Thu, 11 Jul 2024 05:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। आवास-विकास कॉलोनी में बच्चों के खेलने के बनाए गए पार्क वाहनों की पार्किंग और छुट्टा पशुओं का अड्डा बन गए हैं। लोग कपड़ा सुखाने के साथ ही मकानों का मलबा रखने लगे हैं। जिससे बच्चे खेलने व झूला झूलने से वंचित हैं। प्रशासन और नगर पालिका पार्कों की बदहाली को लेकर गंभीर नहीं है।
नगर के आवास विकास कॉलोनी में दर्जनभर से अधिक पार्क हैं। मयूर पार्क की बाउंड्रीवॉल टूटी होने के साथ ही बड़ी-बड़ी घास व कूड़े का ढेर पार्क की बदहाली बयां कर रहे हैं। इसके चलते छुट्टा पशु भी पार्क में घुसकर लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। अलावा शिवालय पार्क में वाहनों की पार्किंग रहती है तथा चौधरी चरण सिंह पार्क को भी सुंदरीकरण का इंतजार है। यहां चाहरदीवारी टूटी है और आसपास के लोगों का घरेलू सामान पार्क में रखा है। एक धर्मशाला के निकट बने पार्क में झूले व बैंचे भी खस्ताहाल हैं और मलबे के ढेर लगे हैं। पुष्प वाटिका का हाल भी ऐसा ही है। टूटी बाउंड्रीवॉल व वाहनों की पार्किंग से पार्क बदहाल है। वहीं सेक्टर-2 के पार्क को लोगों ने पशुशाला बना दिया है।
फिलहाल पालिका चंदौसी की सड़कों को दुरस्त कराने में जुटी हुई है। सड़कें दुरस्त होने के बाद पार्कों के सुंदरीकरण को लेकर पालिका अभियान चलाएगी। वहीं, अतिक्रमण हटाकर पार्कों से वाहन व घरेलू सामान हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
लता वाष्र्णेय, पालिकाध्यक्ष, चंदौसी।