फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The pagoda reverberated with the cheers of the innocent, the devotees performed Jalabhishek

भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with the cheers of the innocent, the devotees performed Jalabhishek
चंदौसी के सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जिलेभर के शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। विधि विधान से भगवान शिव की आराधना कर महादेव का आशीर्वाद लिया। बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। भोर होते ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। विधि विधान के साथ भोले नाथ का गंगाजल व दूध से जलाभिषेक किया गया। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, बेल, बेर, गन्ना, मिठाई चढ़ाई।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। पुलिस भी मुस्तैद दिखी। सरायतरीन स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर व सूर्यकुंड मंदिर पर रात 12 बजे ही कांवडियों का जमावड़ा लगने लगा था। जलाभिषेक के बाद परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मोहल्ला हल्लू सराय स्थित चामुंडा देवी मंदिर व छोटे शिव मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित गोलेश्वर महादेव मंदिर व सरथल चौकी स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी रही। सभी शिवालयों में भगवान शिव की प्रतिमा और शिवलिंग का भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके में जलाभिषेक के लिए लगीं कतारें
ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर पर पारंपरिक शिवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे और महादेव का जलाभिषेक किया। इसके अलावा गांव शकतपुर, धकतौड़ा, नंदनुर बीटा, गांव भवालपुर, एचोड़ा कंबोह, मंढावली रसूलपुर झंडे वाली मिलक के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। महिलाओं व युवतियों ने पूजन-अर्चन कर शिव से अपनी मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। देर शाम तक शिवभक्त मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे। शाम को मंदिर पर भजन कीर्तन किए गए। गांव फत्तेहपुर स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर भी हजारों भक्त जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसी के शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
कस्बा सिरसी में मंगलवार को स्टेशन रोड मोहल्ला शर्की स्थित महादेव मंदिर व मोहल्ला चौधरियान स्थित मंदिर पर शिवभक्तों ने हवन यज्ञ कर जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिव भक्त मंदिर में आना शुरू हो गए थे। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में भी शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। संवाद
मेलों में लोगों ने की खरीदारी
रजपुरा क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों पर मेले लगे। इस दौरान लगे मेले में महिलाओं व युवतियों ने जमकर खरीददारी की। वहीं बच्चो ने मिठाई, पकौड़ी आदि का लुफ्त उठाते हुए खिलौनों की खरीदारी की। गांव मंगनपुर स्थित हरि बाबा बांध धाम पर बंधेश्वर महादेव मंदिर और हिरोनी में शिव मंदिर पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। गांव कुदारसी के मंदिर पर भी भोले के भक्तों ने जलाभिषेक किया। संवाद
भगवान के जयकारों के साथ किया जलाभिषेक
मंगलवार को महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों ने शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिवमंदिरों पर शिवभक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। हर ओर शिव भक्त से नजर आ रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही।
नगर के सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर, सुभाष रोड स्थित शिव मंदिर, बड़ा महादेव स्थित शिव मंदिर, मुंसिफ मार्ग स्थित शिव मंदिर, गांव मौलागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह पांच बजे से शिवभक्त व कांवड़ियों जत्थे पहुंचे। दूध, दही, गंगाजल से जलाभिषेक कर बेर, बेलपत्र, धतूरा, फल आदि चढ़ा रहे थे। मंदिर के बाहर खाली स्थानों पर खान-पान के स्टाल व खिलौने की दुकानें लगाई गई थीं। दुकानों पर पहुंच बच्चे अपने मनपसंद खिलौने खरीद रहे थे, साथ चाट पकौड़ी का लुत्फ उठा रहे थे। शिव मंदिरों पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का क्रम दोपहर दो बजे तक रहा।
मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
महाशिवरात्रि पर गांव बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर व छाबड़ा स्थित झारखंड शिव मंदिर में सैकड़ों कांवड़ियों व शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक करने के लिए सुबह से शिवभक्त कतारों में खड़े हो गए। इस दौरान दोपहर को जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बेरनी के शिव मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर और मेले के मैदान पर शिवभक्तों का रेला रहा। बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर पर शिवभक्तों की धक्का-मुक्की शुरू हो गई। शिवभक्तों की भीड़ को देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार राठी ने उच्चाधिकारियों को फोन कर पुलिस फोर्स की मांग की। इसके बाद मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से महिला श्रद्धालुओं को हटाने के बाद पीछे के रास्ते से मंदिर में प्रवेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed