फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The pagoda resonated with Har Har Mahadev

हर-हर महादेव से गूंज हो उठे शिवालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with Har Har Mahadev
चंदौसी के मूंछों वाले शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : CHANDAUSI
सावन के अंतिम सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोले का जलाभिषेक कर परिवार में सुख-शांति की कामना की। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जगह-जगह मेलों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित झारखंडी महादेव शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प, दूध और प्रसाद भगवान भोले को अर्पित किया। पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की मनौती मांगी जिसके बाद भक्तों ने मेले का रुख किया। वहीं संभल के पातालेश्वर महादेव मंदिर, सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर, फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। चंदौसी में मूछों वाले शिव मंदिर, कुढ़फतेहगढ़ में प्राचीन शिव मंदिर बेरनी, झारखंड़ी शिव मंदिर छाबड़ा में भारी भीड़ रही। भक्तों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।बबराला व गुन्नौर में शिव मंदिरों में भक्तों ने पहुंच पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। गुन्नौर के पाताली मंदिर, शिव मंदिर व बबराला के सभी शिव मंदिरों पर भारी संख्या में कांवड़ियों ने कांवड़ चढ़ाई व जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed