फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The only son of the family died due to drowning while bathing in the Ganga

Sambhal News: परिवार के इकलौते बेटे की गंगा में नहाते समय डूबने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
The only son of the family died due to drowning while bathing in the Ganga
जुनावई। थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय ढडूमरा गांव के मुकेश (24) की डूबने से मौत हो गई। मुकेश अपने परिवार का इकलौता था। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव गंगा से बाहर निकाला। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ढडूमरा निवासी मैकू सिंह और उनका इकलौता बेटा मुकेश बृहस्पतिवार की सुबह गांव के धर्मवीर सिंह के ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बुद्ध पूर्णिमा के स्नान के लिए असदपुर गंगा घाट आए थे। धर्मवीर ने नया ट्रैक्टर खरीदा था, जिस वजह से उसके परिवार और मोहल्ले के लोग भी आए थे। इन्हीं में मुकेश और उसके पिता मैकू भी शामिल थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सभी लोग गंगातट पर पहुंचे। यहां मुकेश गंगातट पर पहुंचकर स्नान करने लगा, जबकि उसके पिता मैकू घाट पर उसके कपड़ों के पास बैठ गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि नहाते हुए मुकेश एक दम से लापता हो गया। जिसके बाद उसकी तलाश के लिए तुरंत गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। करीब बीस मिनट तलाशने के बाद मुकेश गंगा में करीब चार फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दबा मिला। गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। जिसके बाद ग्रामीण उसे लेकर जुनावई सीएचसी में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश के परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के उसका शव लेकर घर चले गए। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का इकलौता सहारा था मुकेश
मुकेश अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जबकि मां सोमवती की तीन साल पहले मृत्यु। पिता मैकू किसान हैं। उन्हीं के साथ मुकेश खेती में हाथ बंटाता था। उसकी मौत से पिता मैकू पूरी तरह टूट चुका है। वह कभी चुप हो जाता, तो कभी दहाड़ मारकर रोने लगता। उसका इकलौता सहारा छूट जाने से वह पूरी तरह टूट चुका है।

दो साल पहले हुई थी शादी
मुकेश की शादी दो साल पहले असदपुर गांव की रेखा के साथ हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। जैसे ही मुकेश की मौत की सूचना पत्नी रेखा को मिली तो उसके पैराें तले जमीन खिसक गई। वहीं चीखे मारकर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed