फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The officials are neither following the constitution nor the law: MP

अधिकारी न संविधान का पालन कर रहे हैं और न कानून मान रहे हैं : सांसद

Thu, 20 Mar 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The officials are neither following the constitution nor the law: MP
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सैयद सालार मसूद गाजी को सूफी संत बताया है। उनका कहना है कि आखिर एक अधिकारी बिना किसी ऐतिहासिक तथ्य के बिना कुछ जाने बार-बार जिस तरीके से सूफी संत के बारे में शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है, इससे सिर्फ नफरत की हवा को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। यह अधिकारी न संविधान का पालन कर रहे हैं और न कानून मान रहे हैं। सरकार और डीजीपी को लगाम लगानी चाहिए और पदमुक्त कर देना चाहिए। यह बातें संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखी है।
विज्ञापन

सांसद ने आगे लिखा है कि सोमनाथ मंदिर पर हमले का जिक्र इतिहास में मिलता है, लेकिन उस समय सैयद सालार मसूद गाजी की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। सांसद का कहना है कि इतिहासकार बताते हैं कि सोमनाथ मंदिर पर हमले में सैयद सालार मसूद गाजी का जिक्र नहीं मिलता है। सांसद ने कहा है कि संविधान की शपथ लेने वाले लोग कैसे किसी की आस्था का खिलवाड़ कर लेते हैं। संविधान ने सभी को अपनी इबादत करने का अधिकार दिया है। 12वीं शताब्दी के महान सूफी संत थे। उनकी याद में याद में जगह-जगह नेजे मेले आयोजित होते हैं। उनकी बहराइच स्थित कब्र पर बड़ा आयोजन होता है। जहां सभी धर्म के लोग पहुंचते हैं। सांसद ने लिखा है कि उस समय इंसानियत पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सैयद सालार मसूद गाजी ने आवाज उठाई थी। वह इंसानियत की खिदमत करते थे। उनकी याद में लगने वाला नेजा मेला रोकना अनैतिक है। संभल में अधिकारी संविधान का पालन नहीं कर रहे। महान सूफी संत पर अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है जो नफरत की सियासत का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed