फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The number of skin diseases increased after the rain

Sambhal News: बारिश के बाद त्वचा रोगियों की संख्या में इजाफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The number of skin diseases increased after the rain
संभल। बारिश के बाद त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सर्वाधिक 480 मरीज त्वचा रोग के ही पहुंचे। डॉक्टरों का मानना है कि बारिश के बाद मौसम में नमी अधिक होने के चलते त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लाल चकत्ते वाले दाने हैं। अन्य एलर्जी के मरीज भी इसमें शामिल हैं। जिले के चार नगरीय और 28 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर 37 चिकित्सक व 128 पैरा-मेडिकल ने कुल 2739 रोगियों का निशुल्क उपचार किया। इस दौरान सर्वाधिक 480 त्वचा रोग के मरीज पहुंचे। सीएमओ डॉ. तरुण प्रकाश ने बताया कि बारिश के बाद उमस ने त्वचा रोग संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा मरीज खुजली से परेशान होकर ओपीडी में आ रहे हैं। इसके अलावा चुभन, जलन और फफोले पड़ने जैसे लक्षण भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। सीएमओ का कहना है कि इसकी वजह से फंगल इंफेक्शन पसीना रुकने वाले शरीर के स्थानों पर हो जाता है। उमस के कारण शरीर में पसीना ज्यादा आने की वजह से खुजली, मुंहासे, पित्ती की बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। फंगल इंफेक्शन मुख्य रूप से नमी युक्त कपड़े पहनने से होता है। बारिश के दिनों में कपड़ों की नमी के कारण शरीर में संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन

00000
बचाव के उपाय जरूर करते रहें

चिकित्सकों का मानना है कि यदि कपड़े गीले हों, तो उन्हें बदलकर सूखे कपड़े पहनने चाहिए। अगर कोई दाद, खाज, खुजली या अन्य कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए। गर्मी में पसीना आने पर उसे सुखाते रहें। बारिश में ज्यादा देर भीगने से बचें। नम व गीले कपड़े न पहनें। कपड़ों को सुखाकर पहनें। शरीर की सफाई का ध्यान रखें। रोजाना साफ पानी से स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
373 व्यक्तियों को दिया तंबाकू छोड़ने का परामर्श
सीएम आरोग्य मेले के दौरान एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत 373 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श दिया गया। साथ ही, आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 109 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड और 213 आभा आईडी बनाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed