फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The number of farmers increased, yet the target of paddy purchase could not be achieved

Sambhal News: किसानों की संख्या बढ़ी, फिर भी पूरा नहीं हो सका धान खरीद का लक्ष्य

Thu, 06 Feb 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The number of farmers increased, yet the target of paddy purchase could not be achieved

विज्ञापन



चंदौसी। आखिरकार खाद्य एवं रसद विभाग ने न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष 97.04 फीसदी धान की खरीद कर ली, लेकिन विगत चार सालों से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या घटती जा रही है। हालांकि इस बार धान बेचने वाले किसानों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है। इसके बावजूद लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। विभाग की दावा है कि बारिश की वजह से उत्पादन पर असर पड़ा। वहीं शासन से मिलने वाला लक्ष्य भी साल दर साल कम होता दिख रहा है।
शासन ने इस बार धान खरीद के लिए कॉमन धान का 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए के धान का 2320 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया है। जिले में खरीद के लिए एक अक्तूबर से क्रय केंद्र खोल दिए गए थे। करीब 40 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हुई।
विज्ञापन

सितंबर माह में बारिश की वजह से फसल प्रभावित होने से खरीद कम होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बाजार से 300 रुपये क्विंटल तक अधिक भाव मिलने से किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने में रुचि दिखाई। परिणाम यह रहा कि चार महीने में 65 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 63073.51 एमटी धान की खरीद कर ली गई, जोकि 97.04 फीसदी है। 7986 किसानों ने क्रय केंद्रों पर धान बेचा था। जबकि सत्र 2023-24 में 75000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 7613 किसानों से 72.59 फीसदी धान खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ सत्र 2022-23 में विभाग ने प्राप्त लक्ष्य से बढ़कर 124.77 फीसदी धान खरीदा था। उस समय क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या 12660 थी। वर्ष 2021-22 में 14078 किसानों ने क्रय केंद्रों पर 98498.76 एमटी धान बेचा। जोकि 113600 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 86.71 फीसदी रही थी।





धान खरीद: विगत चार वर्ष का आंकड़ा


वर्ष लक्ष्य एमटी खरीद एमटी प्रतिशत किसानों की संख्या



2021-22 113600 98498.76 86.71 14078

2022-23 52000 64881.59 124.77 12660



2023-24 75000 54441.44 72.59 7613

2024-25 65000 63073.51 97.04 7986




वर्जन



बारिश की वजह से धान के उत्पादन पर असर पड़ा था। इसके बावजूद शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष 97.04 फीसदी धान खरीद कर ली गई। किसानों को भुगतान भी कर दिया गया है। संजीव कुमार, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article