फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The murder of a third child in Dhanari area has created panic among the people.

Sambhal News: धनारी क्षेत्र में तीसरे बच्चे की हत्या से लोगों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The murder of a third child in Dhanari area has created panic among the people.
धनारी। थाना क्षेत्र में चार माह के अंतराल में तीसरे बच्चे का शव मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। लोगो में अपने बच्चों को लेकर चिंता होने लगी है। बच्चों की हो रही हत्याओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र मेथरा निवासी रामौतार के पुत्र अमरपाल व कमल सिंह 26 नवंबर को धनारी थाना क्षेत्र के मझोला फतेहपुर में अपनी ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन

जहां से दोनों बच्चों का शाम के समय अपहरण कर हत्या कर दी गई। अमरपाल का शव रजपुरा थाना क्षेत्र के सिंगोली कल्लू के जंगल में डाल दिया, जबकि कमल सिंह का शव भकरौली के तालाब में फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कोशिशों के बाद भी पुलिस आरोपी धनवीर को नहीं पकड़ पाई और पुलिस विभाग ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। लेकिन आरोपी ने कोर्ट में पेश होकर सरेंडर कर दिया था।

अभी ये मामला ठंडा हो भी नहीं सका कि थाना क्षेत्र के ही धनारी पट्टी बालू शंकर गांव में सात वर्षीय बालक अंशु की हत्या कर शव ग्राम प्रधान के गेहूं के खेत में फेंक दिया था। गेहूं के खेत में शव खींचने के निशान मिले हैं। ग्रामीणों में दहशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed