फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The municipality is dumping the city's garbage on the roadside on Chitaura Road in Bahjoi

Sambhal News: बहजोई में चितौरा रोड पर सड़क किनारे पालिका डाल रही नगर भर का कूड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
The municipality is dumping the city's garbage on the roadside on Chitaura Road in Bahjoi
बहजोई।
विज्ञापन

नगर में चितौरा रोड पर सड़क किनारे बने तालाब के आसपास नगर पालिका परिषद की ओर से नगर भर से इकटठा किया हुआ कूड़ा डाला जा रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषण तो ही रहा है साथ में आसपास रहने वाले लोगों केा बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। यह बात कलक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने कही।
बुधवार को शाम हुई उद्योग बंधु-व्यापार की बंधु की बैठक में बहजोई नगर व मुरादाबाद-आगरा हाईवे के किनारे बने नाले-नालियों की तली झाड़ साफ-सफाई समेत जल निकासी के मुददे भी रखे गए।
विज्ञापन

इस पर डीएम मनीष बंसल ने ईओ व एनएचएआई प्रतिनिधि को समस्या का समाधान कराने को कहा। खान अधिकारी से सड़क के किनारे बालू आदि की दुकानों की सूची व पंजीकरण की स्थिति तलब की। वहीं डीएम ने संभल बाईपास से बहजोई के लिए पैंच वर्क व रोड पटरी की भी जानकारी ली। इसके अलावा प्रधानमंत्री की ओर से मन की बात कार्यक्रम में सोत नदी का जिक्र किए जाने पर उद्योग बन्धु-व्यापार बंधु के सदस्यों ने खुशी जताते हुए डीएम समेत सीडीअेा कमलेश सचान को सम्मानित भी किया। वहीं चैप्टर चेयरमैन आईआईए कमल कौशल वार्ष्णेय व फूल प्रकाश समेत अरविंद कुमार गुप्ता, शीनू गुप्ता तथा एडीएम प्रदीप वर्मा समेत संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार, डीएफओ अरविंद कुमार, एएमए आशीष सिंह व डीआईओ बृजेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed