फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the muder of aspouse on suspicion of witchcraft

जादू-टोने के शक में पति का पत्नी पर कातिलाना हमला

Fri, 13 Apr 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 13 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
the muder of aspouse on suspicion of witchcraft
बहजोई में पति के हमले में घायल महिला रीता। - फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी का रिश्ता उस समय शर्मसार हो गया, जब तांत्रिक क्रिया के शक में पति पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला करके भाग गया।  जानकारी मिलने पर पुलिस ने आनन-फानन मेें घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद बताया कि महिला की जान खतरे से बाहर है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने गोलागंज निवासी 27 वर्षीय महिला रीता पत्नी दिलीप को घर के दरवाजे पर देखा। पुलिस को देखकर महिला घर में चली गई। पुलिस वाले जब घर में पहुंचे तो महिला लहूलुहान हालत में बेड पर लेटी थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया। महिला की सास कृष्णा भी अस्पताल में पहुंच गई। कोतवाल अंजू भदौरिया ने बताया कि लेपर्ड रात में गश्त कर रही थी तो एक महिला घर के बाहर बैठी मिली थी। उसके शरीर पर से जगह-जगह खून निकल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि पति महिला पर जादू-टोना करने का शक करता था। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed