फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The mother of three children insisted on living with her husband's nephew, the panchayat barely celebrated

तीन बच्चों की मां पति के भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ी, पंचायत ने बमुश्किल मनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The mother of three children insisted on living with her husband's nephew, the panchayat barely celebrated
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर पति के भतीजे के साथ लापता हो गई। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कार्रवाई शुरू कर पाती इससे पहले ही महिला थाने पहुंच गई और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। महिला के जिद करने पर परिजन व जिम्मेदार लोगों ने पंचायत की। जिसमें महिला को काफी समझाया गया और महिला अपने पति के साथ चली गई। महिला के इस प्रेम प्रसंग की चर्चा आसपास के गांवों में बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति के भतीजे के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तीन दिन पहले महिला अचानक लापता हो गई। पति व परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान पति के भतीजे के साथ कहीं चले जाने की जानकारी मिली। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी। इसकी जानकारी महिला को हुई तो वह शुक्रवार को थाने पहुंच गई और अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी। पति व परिजनों ने महिला को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। पंचायत के दौरान समझाने का दौर चला तो महिला प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार हो गई और पति के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed