फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The monk and his disciple were made unconscious, the young man ran away with cash

Sambhal News: चूरन खिला महंत और शिष्य को बेहोश किया, नकदी लेकर भागा युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The monk and his disciple were made unconscious, the young man ran away with cash
गुन्नौर(संभल)। एक युवक गांव बाघऊ स्थित खेरेश्वर शिव मंदिर के महंत श्रीराम गिरि और उनके शिष्य को दर्द का बताकर नशीला चूरन खिला दिया और उनकी नकदी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बबराला पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बाघऊ स्थित खेरेश्वर शिव मंदिर के महंत श्रीराम गिरि महाराज ने पुलिस चौकी में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि मंदिर में 20 अप्रैल को एक व्यक्ति आया और आश्रम में रुकने के लिए कहने लगा। इस पर उन्होंने उसे रुकने के लिए बोल दिया। बताया कि 23 अप्रैल को रात करीब आठ बजे उसने मंदिर के महंत और शिष्य बोधराज काेई चूरन दिया। कहा कि इससे तुम्हारे शरीर का दर्द खत्म हो जाएगा। इस पर दोनों ने चूरन खा लिया। चूरन खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। एक दिन से अधिक बेहोश रहने के बाद होश आया तो देखा कि मंदिर में तीन सालों के दौरान दान और चढ़ावे में आया करीब एक लाख की रकम तिजोरी से गायब थी। आरोपी की तलाश की तो वह गोशाला पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति के साथ बाइक पर जाता हुआ दिखाई दिया। चौकी इंचार्ज विशाल शर्मा ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed