फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The missing groom could not be traced even after one and a half month

Sambhal News: लापता हुए दूल्हे का डेढ़ माह में भी नहीं लगा पता

Thu, 19 Jun 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 19 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The missing groom could not be traced even after one and a half month
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में बरात जाने से चार घंटे पहले लापता हुए दूल्हे का डेढ़ माह बाद भी पता नहीं लग सका है। दूल्हे के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता अपने बेटे की तलाश में थाने के चक्कर काट रहा है। वहीं पुलिस तलाश करने की बात कहते हुए पिता को बार-बार लौटा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले नीरज कुमार की शादी एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के मोजजिन्नपुर गांव निवासी के कांशीराम की पुत्री के साथ होनी थी। 30 अप्रैल की शाम के तीन बजे करीब जलेसर थाना को बरात प्रस्थान करनी थी। जबकि बरात जाने से चार घंटे पहले दूल्हा नीरज कुमार कस्बा जुनावई में सैलून की दुकान पर सेविंग कराने के लिए पिता सुखराम के साथ गा था।
विज्ञापन

इसी बीच पिता के इधर-उधर होने के बाद नीरज गायब हो गया। वहीं देर शाम तक दूल्हा नीरज का कहीं अता-पता न चलने पर बरात में शामिल होने वाले बराती भी वाहनों से उतर कर अपने अपने घरों को वापस लौट गए थे। पिता की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज है। डेढ़ माह से अधिक का समय हो गया अभी तक नीरज का सुराग नहीं लग सका है। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया गायब हुए युवक की तलाश में सभी नंबर ट्रेस पर लगाए गए हैं। जल्द ही गायब हुए युवक को पकड़ कर परिवार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed