फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The miscreants who entered the farmer's house in Khaspur village looted the animal by firing

खासपुर गांव में किसान के घर घुसे बदमाशों ने फायरिंग कर पशु लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who entered the farmer's house in Khaspur village looted the animal by firing
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में सोमवार की सुबह चार पहिया वाहन से पहुंचे दर्जन भर बदमाशों ने किसान के घर धावा बोल दिया और पशु लूट कर ले गए। आहट पर जागे किसान ने पीछा किया तो बदमाशों ने धमकाया और किसान पर फायर भी किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित किसान ने बदमाशों को पहचाने का दावा करते हुए पुलिस को नामजद दी है।
विज्ञापन

खासपुर गांव निवासी किसान भूरा सिंह रविवार की रात्रि भैंस की रखवाली के लिए घर में बनी पशुशाला में सोए थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे पिकअप से भरकर आए करीब दर्जन भर बदमाश पशु लूटने के इरादे से पहुंचे और चार पहिया वाहन को जंगल में खड़ा किया। पांच बदमाश किसान के घर में घुसे और पशुशाला से भैंस खोल ली। आहट होने पर किसान की आंख खुल गई। पीछा किया तो हथियारबंद बदमाशों ने किसान को पहले धमकाया और बाद में फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

किसान ने शोर मचाया तो अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर पहुंचे किसान भूरा सिंह के बड़े भाई किशनलाल ने बदमाशों पर फायर करना चाहा, लेकिन राइफल नहीं चली। बदमाशों की ओर से फायर किए जाने पर पीड़ित और उसके साथ अन्य लोगों को पीछे लौटना पड़ा। वहीं, पशु लूट में शामिल रहे बदमाशों को किसान ने पहचानने का दावा किया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो किसान ने लूट में शामिल लोगों के नाम बताएं, जो असमोली थाना क्षेत्र के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलेट बाइक का तेल पाइप काटा और दूसरी बाइक की चाबी ले गए बदमाश
खासपुर गांव में सोमवार को तड़के किसान भूरा सिंह के घर में बनी पशुशाला से भैंस खोल कर ले जाते समय बदमाशों ने घर में खड़ी एक बाइक की चाबी निकाल ली। जबकि दूसरी बुलेट बाइक का तेल पाइप काट डाला। ताकि किसान पीछा न कर सके।

लूट के आधा घंटे बाद लगा पुलिस हेल्पलाइन नंबर
भैंस लूटकर भाग रहे बदमाशों की धरपकड़ को किसान पुलिस हेल्पलाइन के लिए बार-बार डायल करता रहा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आखिरकार सुबह 5:00 बजे पुलिस हेल्पलाइन की घंटी बजी तो कुछ देर बाद पुलिस घर पहुंची। तब तक भैंस से भरी बदमाशों का वाहन दूर जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed