फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The miscreants molested the teenager, threatened to kill her if she protested

गांव में लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
The miscreants molested the teenager, threatened to kill her if she protested
धनारी। रिश्तेदारी में आई किशोरी के साथ चार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने करने पर चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को खलीलपुर तिराहे से हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहीं, किशोरी के गांव से ही एक युवक अपनी तीन दोस्तों के साथ किशोरी की रिश्तेदारी में पहुंच गया। युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर रिश्तेदार आ गए। इस पर आरोपी किशोरी और रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को खलीलपुर तिराहे से हिरासत में ले लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ तस्लीम, हसीन, सोनू, सरफरोश उर्फ आंसू के खिलाफ पॉक्सो, छेड़खानी, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुख्य आरोपी युवक तीन माह पहले उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed