फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Minister of State for Health reached Sambhal and learned the problems after communicating with BJP workers.

संभल पहुंचे स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर जानी समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State for Health reached Sambhal and learned the problems after communicating with BJP workers.
संभल। प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रविवार को संभल पहुंचे। भाजपा के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को स्वास्थ्य के अलावा बिजली, तहसील से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से बताईं।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित एकता विहार में भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण करके और दीप जलाकर की गई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जाना। उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं बताईं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने की। संचालन अर्जुन वाल्मीकि ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव, डा. अरविंद गुप्ता, परमेश्वर लाल सैनी, डा. नरेंद्र सिंह, कमल कुमार कमल, हरेंद्र सिंह रिंकू, सौरभ त्यागी, संजय सांख्यधर, विपिन गुप्ता, प्रभात शर्मा, पंकज गुप्ता, देवेंद्र सिंह, संध्या गर्ग, शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed